People Pleaser Meaning In Hindi - Sabko Khush Rakhna Mushkil Hai

सामान्य तौर पर हमारे यहा खुद जलके दुसरो को खुश्बु देनेवाले लोगो के गुनगान होते है। दुसरो के लिए सोचना, दुसरो को खुश रखने के लिए कोशिश करना या दुसरो को उपयोगी होना अच्छी बात है। आदर्श है, परंतु क्या यह सब हमेशा मुमकिन है? और मुमकिन अगर हो भी तो क्या सामान्य लोगो के व्यवहार में ठिक है? दोनो प्रश्न के उत्तर “हा” या “ना” में हो सकते है। पीपल प्लीजर का क्या मतलब है? खुद की ख्वाइशो को दबा के दुसरो को खुश करने वाले लोगो को People Pleaser कहा जाता है।

People Pleaser Meaning In Hindi


दुसरो के उपर उपकार और सेवा की भावना से कुछ करना और खुद का स्वमान, हित और खुद के लिए जिम्मेदारीयो को हटा के दुसरो को हमेशा खुश रखने के लिए हमेशा कोशिश करना वह पागलपन है और यह पागलपन कभी कबार खुद के उपर जुलम साबित होता है।

People Pleaser वाले लोगो को खुद से ज्यादा परिवार स्वजनो पर ही नही पर जिसको जानते नही वैसे लोगो पर भी बिना किसी कारण प्यार उमडता है। कुछ लोग अपने घर आनेवाले महेमानो को खुश रखने के लिए जरूरत से ज्यादा उनकी देखभाल करते है। खाने-पीने में कोइ मर्यादा नही रखते। गिफ्ट देने में अपना कोई भी बजेट नही देखते। जिसकी वजह से उनके यहा एसे महेमानो का आना-जाना ज्यादा लगा रहता है। जिसकी वजह से घर के लोग गुस्सा हो जाते है।

बच्चो को बिना किसी वजह के भी कोई भी चिज बिना सोचे दिला देते है। लोगो को खुश रखने के चलते उनका आर्थिक भारण खुब बढता चला जाता है। लोगो की ख्वाइशे बढने कि वजह से उनके उपर दबाव बढता चला जाता है। खुद का समय और शक्ति दोनो खतम हो जाते है। और फिर भी उनकी वजह से जो लोग खुश न हो सके तो खुद के उपर गिल्टी अनुभव करते है। अधिकतर स्त्रीया भी खुद की शक्ति और जरूरत से ज्यादा कोशिश लोगो को खुश करने में बिताती है।

वास्तवमें खुद की जरूरतो और इच्छाओ कि किंमत पर दुसरो को खुश रखने कि भावनात्मक जरूरीयात पैदा होने के कई सारे कारण है।

People Pleaser वाले लोग खुद को उनके आसपास रहेने वाले लोगो की तुलना में उंचा उठना है।
लोग उनकी वाह-वाह करें, भला और अच्छे व्यक्ति के तौर पर देखे एसी उनकी प्रबल इच्छा होती है।
इसके इलावा दुसरो के द्वारा मीलने वाली स्विकृति उनके लिए जरूरत से ज्यादा महत्व रखती है।
दुसरे शब्दो में कोइ उनको अच्छा होने का सर्टिफिकेट दे तब ही उनकी अनुभुती और अहम को संतुष्टी मिलती है।
वह जिनको खुश रखना चाहते है उनकी नजरो में खुद के महत्व को बढाना चाहते है।

यह आदते किसी भी व्यक्ति को People Pleaser बनाते है।

  • अगर व्यक्ति की श्रेष्ठता ज्यादातर किसी बहार की व्यक्ति की स्वीकृति पर निर्भर करे।
  • खुद के अभिप्राय को व्यकत करने के बदले किसी भी दलील से बचने के लिए अच्छा न लगे फिर भी सहमत हो जाते है।
  • मिनलसार बनने के लिए खुद पर दबाव डालते है।
  • दुसरो को महत्व देने के चलते उनको खुश रखने के लिए खुद का महत्व कम कर देते है।
  • दुसरो की जरूरतो को पुरा करने के लिए खुद ही तकलीफ उठाते है।
  • जहा खुद की गलती न हो फिर भी झुक जाते है।
  • करीबी लोगो की जिंदगी की स्थिति सुधारने के लिए जिम्मेदारी लेते है।
  • किसी को बुरा न लगे उसके लिए खुद के मुल्यो को और सिध्धांतो को कम कर देते है।
  • आत्मसन्मान को ठेस पहोंचे फिर भी मन को मना लेते है।

फिर भी कोइ भी व्यक्ति रातो रात People Pleaser नही बनता है। उसके बीज बचपन में ही बो दीए जाते है। क्युंकि बच्चा जब छोटा होता है जब वह अच्छा काम करता है तब हम उसकी प्रशंसा करते है और जब खराब करता है तब हम उसको डांट डपट करते है। जिसकी वजह वह बच्चा प्रशंसा पाने के लिए अच्छा काम करता है। धीरे-धीरे उस बच्चे की भुख बढती चली जाती है। एक समय एसा आता है कि दुसरो की नजरो में बहेतर बनने के लिए वह खुद के सिध्धांत, रस-रुचि, जरूरत और आत्मसन्मान को भी दाव पर लगा देता है और लोग भी उसकी यह कमजोरी का फायदा उठाते है। अगर आपका स्वभाव एसा हे तो लोग आपकी अच्छाइ का गैर-फायदा उठाते है। आपके उपर हमेशा शारीरिक-मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव बढाते है। जब भी आपकी जरूरीयात के समय आपके साथ अगर कोइ खडा नही रहता तब आपका दिल बहुत दुखता है। भरोसा तुटता है और अंत में संबंध भी तुटते है।

इससे बढिया बात तो यही है कि अच्छे बनो, परंतु खुद के स्वमान, मुल्यो और स्थिति को संभालते हुए बनो।

People Pleaser बनने से कैसे बचे?

  • तुरंत किसी को भी “हा” बोलने से पहले थोडा समय लो।
  • मै नही कर सकता एसा स्पष्ट बोल दो।
  • आपकी इच्छाओ को दबाओ नही, मुल्य के साथ समझोता करना, खुद पर जुलम करना यह गलत है एसा अपने आप को समजावो।
  • इस दुनिया में हर एक को खुश रखना मुमकिन नही है और हर एक को खुश रखना अपनी जिम्मेदारी नही है, यह सत्य को स्विकार करो।
  • स्वार्थी बनना और अपने लिए सोचना इन दोनो में तफावत है यह भी स्विकार करो।
Tags